फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra route 22 JCB will be deployed at sensitive places on Chardham route, increased during monsoon

Uttarakhand: चारधाम यात्रा मार्ग पर संवेदनशील 22 जगह, जेसीबी होंगी तैनात, मानूसन के समय बढ़ाई जाएगी संख्या

Tue, 15 Apr 2025 10:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Apr 2025 10:51 AM IST
सार

चारधाम यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पहले चरण में संवेदनशील जगहों पर 22 जेसीबी को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra route 22 JCB will be deployed at sensitive places on Chardham route, increased during monsoon
बदरीनाथ हाईवे (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम मार्ग पर यात्रा सुगम तरीके से हो सके, इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग भी कोशिश में जुटा है। राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर 22 जेसीबी को तैनात करेगा। इसके अलावा जहां पर सड़क खराब है, वहां पर सतह सुधारीकरण का काम चल रहा है।

विज्ञापन

 

चारधाम यात्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन है। ऐसे में यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पहले चरण में संवेदनशील जगहों पर 22 जेसीबी को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता दयानंद कहते हैं कि मानसून में संख्या को बढ़ाया जाता है, इसकी संख्या 50 से अधिक हो जाती है। साथ ही लोक निर्माण विभाग भी वैकल्पिक मार्गाें पर जेसीबी को तैनात रखता है। यात्रा मार्ग पर जहां पर सड़क खराब है, वहां सतह सुधार का काम चल रहा है। 25 अप्रैल तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बाजार से बिजली खरीद पर पांच प्रतिशत का प्रतिबंध पड़ सकता है भारी, रास्ता तलाश रहा निगम

मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया

यात्रा मार्ग की स्थिति को जानने के लिए हाल में शासन के अपर सचिव लोनिवि और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया है। इसमें जहां पर कमी थी, उसे दूर करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही हर सप्ताह कामकाज की समीक्षा की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed