फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra registration website, pilgrims without registration will be stopped in Rishikesh, necessary to follow health advisory

Chardham Yatra : बिना पंजीकरण पहुंचे यात्री ऋषिकेश में रोके जाएंगे, इस वेबसाइट पर करें रजिस्ट्रेशन, हेल्थ एडवाइजरी का भी रखें ध्यान

Mon, 16 May 2022 08:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 May 2022 08:19 AM IST
सार

चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद एवं सुरक्षित हो सके, इसके लिए विभिन्न धामों की वहन क्षमता के अनुरूप पंजीकरण की सीमा तय की गई है। तीर्थयात्री पंजीकरण की उपलब्धता की जांच करने के बाद ही यात्रा करें। इसके साथ ही सभी यात्रियों को चारधाम यात्रा के दौरान हेल्थ एडवाइजरी का पालन करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
Chardham Yatra registration website, pilgrims without registration will be stopped in Rishikesh, necessary to follow health advisory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

सरकार ने देश भर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा शुरू करने से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने की सलाह दी है। पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण उपलब्धता की जांच करने के बाद ही श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद एवं सुरक्षित हो सके, इसके लिए विभिन्न धामों की वहन क्षमता के अनुरूप पंजीकरण की सीमा तय की गई है, तीर्थयात्री पंजीकरण की उपलब्धता की जांच करने के बाद ही यात्रा करें। इसके साथ ही सभी यात्रियों को चारधाम यात्रा के दौरान हेल्थ एडवाइजरी का पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2022 : एक दिन में पांच हजार श्रद्धालु ही करेंगे हेमकुंड साहिब के दर्शन, ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीकरण जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने प्रदेश में तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन की एक निश्चित सीमा निर्धारित की है। बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को ऋषिकेश से आगे जाने की इजाजत नहीं होगी। तीर्थयात्री पंजीकरण कराने के बाद नियत तारीख पर ही यात्रा शुरू करने के लिए उत्तराखंड आएं। पंजीकरण के बाद ही रहने के लिए होटल बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए यात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed