फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra Registration system should be made on basis of carrying capacity of religious places: CM Dhami

उत्तराखंड: धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता के आधार पर बनाए पंजीकरण व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देने निर्देश

Tue, 29 Jul 2025 07:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 29 Jul 2025 07:06 AM IST
सार

धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता के आधार पर पंजीकरण व्यवस्था बनाए जाने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित होगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra Registration system should be made on basis of carrying capacity of religious places: CM Dhami
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता के आधार पर पंजीकरण, भीड़ प्रबंधन व श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्थाएं बनाई जाए। इसके लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी।

विज्ञापन

सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि मंदिर, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर समेत अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बनाई जाए।

विज्ञापन


मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के पंजीकरण, पैदल मार्गों और सीढ़ियों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने के अलावा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की जाए। समिति में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mansa Devi Stampede: मंदिर का सीढ़ियों वाला मार्ग बंद, पुलिस का पहरा लगाया; हादसे वाले स्थान पर पसरा सन्नाटा

मुख्यमंत्री ने मनसा देवी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिर परिसरों के सुनियोजित विकास, धारणा क्षमता व दुकानों का प्रबंधन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करते हुए चरणबद्ध व्यवस्था बनाई जाए। इससे भीड़ नियंत्रण में रहेगी और श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed