Chardham Yatra: सोनप्रयाग से शाम सात बजे तक भेजे जाएंगे यात्री, गंगोत्री-यमुनोत्री में जांच में अनफिट मिले 57 तीर्थयात्री
एसीएम जितेंद्र वर्मा व सीओ विमल सिंह रावत ने कहा कि गौरीकुंड के व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। लगभग दो घंटे चली बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोनप्रयाग बैरियर से अब शाम 5 बजे से 7 बजे तक गौरीकुंड के लिए यात्रियों को भेजा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु अब गौरीकुंड में भी रात्रि प्रवास कर सकेंगे। प्रशासन और पुलिस ने शाम 5 से 7 बजे तक सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए यात्री भेजने का निर्णय लिया है। इससे स्थानीय कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि गौरीकुंड व्यापार संघ ने इस मुद्दे 20 मई को यात्रा के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत और उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने गौरीकुंड पहुंचकर व्यापार संघ के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी का कहना था कि गौरीकुंड में यात्री नहीं रुक रहे हैं। प्रशासन द्वारा सोनप्रयाग में शाम 5 बजे बैरियर लगाया जा रहा है, जिसका खामियाजा व्यापारी भुगत रहे हैं।
इस पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा व सीओ विमल सिंह रावत ने कहा कि गौरीकुंड के व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। लगभग दो घंटे चली बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोनप्रयाग बैरियर से अब शाम 5 बजे से 7 बजे तक गौरीकुंड के लिए यात्रियों को भेजा जाएगा। इस व्यवस्था से सोनप्रयाग में दबाव भी कम होगा। वहीं, गौरीकुंड में व्यवसाय भी बेहतर ढंग से चल सकेगा।
जांच में 57 यात्री पाए गए अनफिट
पूर्व ग्राम प्रधान मायाराम गोस्वामी ने बताया कि गौरीकुंड पहले से यात्रा का मुख्य पड़ाव रहा है। प्रशासन ने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है। बता दें कि अमर उजाला ने 17 मई के अंक में इस मुद्दे पर प्रमुखता से उठाया था।
ये भी पढ़ें...सिपाही की पत्नी का कारनामा: पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ाया, ऐसे पकड़ी गई हेराफरी, पति सस्पेंड
गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान 57 तीर्थयात्री अनफिट पाए गए। इनमें सात यात्री वापस लौट गए, जबकि अन्य यात्री अपने जोखिम पर धामों की ओर रवाना हुए। सीएमओ डा. केएस चौहान ने बताया कि यमुनोत्री मार्ग पर 5532 तीर्थ यात्रियों की स्क्रीनिंग व 951 यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई। डा. चौहान ने बताया कि यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग की 15 एंबुलेंस व 108 सेवा की 14 एंबुलेंस तैनात हैं। पांच एंबुलेंसों में एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधा है।