फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra Passengers are getting stuck after starting their journey before date specified in trip card

Chardham Yatra: चेक पोस्ट पर की जा रही जांच; ट्रिप कार्ड में तय दिन से पहले यात्रा शुरू करने पर फंस रहे यात्री

Thu, 15 May 2025 02:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 May 2025 02:18 PM IST
सार

चेक पोस्ट पर यात्रियों के ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड की जांच की जा रही है। लेकिन, कई यात्री केवल पंजीकरण के आधार पर ट्रिप कार्ड में निर्धारित तिथि से पहले यात्रा शुरू कर रहें हैं।

विज्ञापन
Chardham yatra Passengers are getting stuck after starting their journey before date specified in trip card
चारधाम यात्रा 2025: पंजीकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आ रहे कई यात्री ट्रिप कार्ड में तय दिन से पहले ही यात्रा शुरू कर रहे हैं। चेक पोस्ट पर सिस्टम से यात्रियों को यात्रा शुरू करने की अनुमित नहीं मिल रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ट्रिप कार्ड को निरस्त कर नया कार्ड बना रहे। इसमें समय लगने के कारण यात्रियों को चेक पोस्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

हरबर्टपुर और कटापत्थर चेक पर से रोजाना दो से ढाई हजार यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। चेक पोस्ट पर यात्रियों के ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड की जांच की जा रही है। लेकिन, कई यात्री केवल पंजीकरण के आधार पर ट्रिप कार्ड में निर्धारित तिथि से पहले यात्रा शुरू कर रहें हैं। ऐसे यात्रियों को चेक पोस्ट पर ट्रिप कार्ड की जांच के बाद यात्रा शुरू करने की अनुमति नहीं मिल पा रही।

विज्ञापन

 

एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने बताया कि ऐसे में ट्रिप कार्ड को निरस्त कर नया कार्ड बनाना पड़ता है। लेकिन, नया ट्रिप कार्ड उसी स्थान से जारी किया जाता है जहां पुराना कार्ड बना था। इस स्थिति में परिवहन विभाग के अधिकारी ही संंबंधी से संपर्क कर यात्रियों का नया ट्रिप कार्ड बना रहे हैं। प्रकिया में समय लगने के कारण यात्रियों काे काफी देर पर चेक पोस्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चालक को मिलता है आराम, यात्रा होती है सुरक्षित और आसान

नियमानुसार दो धामों की यात्रा के लिए पांच दिन, तीन धामों की यात्रा लिए सात दिन और चार धामों की यात्रा के लिए नौ दिन निर्धारित किए गए हैं। यात्रा का निर्धारित दिन पूर होने के अगले दिन नया ट्रिप कार्ड बनता है। ऐसे में चालक को एक दिन का आराम मिल जाता है। चालक को पर्याप्त आराम मिलने से दुर्घटना की आशंका भी कम होती है।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand News:  जिन शराब की दुकानों का हो रहा विरोध, उनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से किया गया निरस्त

 

ट्रिप कार्ड में निर्धारित तिथि पर ही यात्रा शुरू करनी पड़ती है। इससे वाहन की निगरानी में आसानी होती है। ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड से यात्रियों को सुलभ और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलती है। निर्धारित तिथि से पहले यात्रा शुरू करने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। यात्रियों से अपील है कि ट्रिप कार्ड में तय तिथि पर ही यात्रा शुरू करें। - मनीष तिवारी, एआरटीओ, प्रशासन, विकासनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed