{"_id":"69a9dc0a194976f2ef00ea86","slug":"chardham-yatra-online-registration-begins-today-offline-registration-from-april-17-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: ऑनलाइन पंजीकरण आज शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से; यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: ऑनलाइन पंजीकरण आज शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से; यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन
Fri, 06 Mar 2026 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:10 AM IST
सार
पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना अनिवार्य है। छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड से पंजीकरण करेंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर चौबीस घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन