{"_id":"6293d02d2e940b093d4a7372","slug":"chardham-yatra-death-toll-of-pilgrims-crosses-100-most-of-the-devotees-lost-their-lives-in-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra : तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार, केदारनाथ धाम में गई अधिकांश श्रद्धालुओं की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra : तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार, केदारनाथ धाम में गई अधिकांश श्रद्धालुओं की जान
Mon, 30 May 2022 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 May 2022 01:27 AM IST
सार
रविवार को चारधाम यात्रा पर आए तीन तीर्थयात्रियों ने दम तोड़ दिया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण अचानक हृदय गति रुकने से लगातार यात्रियों की मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार हो गया है। केदारनाथ धाम में अब तक सबसे अधिक 50 यात्रियों ने दम तोड़ा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण अचानक हृदय गति रुकने से लगातार यात्रियों की मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन
इस बार तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। 27 दिनों की यात्रा में चारों धामों में अब तक 102 यात्रियों की मौत हो चुकी है। रविवार को ही तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 साल से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
जिन यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। चारों धामों के यात्रा मार्गों पर स्थापित मेडिकल रिलीफ केंद्रों पर अब तक 50 से अधिक आयु के 5500 से अधिक लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। जबकि 57 हजार यात्रियों की स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी की गई है।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड से हाईपोथर्मिया और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। चारों धामों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं। मेडिकल रिलीफ केंद्रों और यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त डॉक्टर, दवाईयां व ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।
- डॉ. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक
धाम मृतकों की संख्या
केदारनाथ 50
बदरीनाथ 19
यमुनोत्री 26
गंगोत्री 07
...........................................
कुल- 102