फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Heli-Shuttle Service from Gauchar to Badrinath Starts for the First Time Know Trip Fare

Chardham Yatra: पहली बार गौचर से बदरीनाथ के लिए शुरू होगी हेली शटल सेवा, इतना होगा आने-जाने का किराया

Mon, 13 Apr 2026 10:20 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 13 Apr 2026 10:20 PM IST
सार

Chardham Yatra 2026: गौचर से बदरीनाथ धाम के लिए प्रतिदिन आठ से नौ शटल संचालित की जाएगी, इससे एक दिन में 40 से 50 श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Heli-Shuttle Service from Gauchar to Badrinath Starts for the First Time Know Trip Fare
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम की तर्ज पर पहली बार बदरीनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा संचालित की जाएगी। आगामी चारधाम यात्रा से गौचर हवाई पट्टी से बदरीनाथ धाम के लिए शटर सेवा चलेगी। हेली सेवा का दोनों तरफ का किराया 22 हजार रुपये प्रति यात्री तय किया गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर के माध्यम से बदरीनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित करने के लिए थंबी एविएशन का चयन किया है। गौचर से बदरीनाथ धाम के लिए प्रतिदिन आठ से नौ शटल संचालित की जाएगी, इससे एक दिन में 40 से 50 श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि हेली सेवा से प्रतिदिन 20 से 25 श्रद्धालु उसी दिन दर्शन कर वापसी करेंगे। जबकि 20 से 25 श्रद्धालुओं की अगले दिन वापसी होगी। बदरीनाथ धाम हेली सेवा के टिकट बुकिंग थंबी एविएशन की बुकिंग वेबसाइट https://helitaxii.com के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: गोमुख ट्रैक का निरीक्षण करने निकले गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारी,बर्फ के कारण टीम को लौटना पड़ा

बुकिंग प्रक्रिया इस सप्ताह के अंत शुरू कर दी जाएगी। हेली सेवा का किराया आने-जाने का प्रति यात्री 22 हजार रुपये तय किया गया। आईआरसीटीसी के माध्यम से बदरीनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत सहस्त्रधारा से गौचर तक हेली सेवा संचालित की जा रही है। इस सुविधा का उपयोग करते हुए श्रद्धालु देहरादून से गौचर और गौचर से बदरीनाथ धाम तक की यात्रा हेलिकॉप्टर से कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed