{"_id":"69a07b4cd0bc2a13b90049da","slug":"chardham-yatra-2026-cs-holds-meeting-make-arrangements-to-provide-information-on-traffic-jams-social-media-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2026: सीएस ने की बैठक; कहा- ट्रैफिक जाम की सूचना सोशल मीडिया से देने की व्यवस्था करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2026: सीएस ने की बैठक; कहा- ट्रैफिक जाम की सूचना सोशल मीडिया से देने की व्यवस्था करें
Thu, 26 Feb 2026 10:30 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक करते सीएस
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक जाम, भीड़ या किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना यात्रियों को सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहा कि एक सप्ताह में इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। साथ ही यात्रा संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने यह निर्देश चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने ने स्वास्थ्य विभाग को केदारनाथ- बदरीनाथ रूट पर सभी चिकित्सालयों को पूरी तरह क्रियाशील करने को और ऊर्जा निगम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएस ने कहा कि यात्रा मार्ग पर आवश्यक मशीनों, उपकरणों, परिसंपत्तियों की मैपिंग कर ली जाए, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर उनका तेजी से उपयोग किया जा सके। पशुपालन विभाग को यात्रा मार्ग पर पशुधन के पंजीकरण, उपचार, कैजुअल्टी की स्थिति में समुचित निस्तारण के लिए स्थानीय निकायों के समन्वय से व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।
विज्ञापन
बदरीनाथ मास्टर प्लान: पौराणिक स्थलों और कॉरिडोर के कार्यों का होगा निरीक्षण, सीएस को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
आपात स्थिति में यात्रा रोक सकते हैं गढ़वाल आयुक्त
बैठक में किसी आपात स्थिति में यात्रा रोकने की अवधि और स्थान निर्धारण का दायित्व आयुक्त गढ़वाल मंडल को सौंपा गया। सीएस ने जिलाधिकारी चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी को स्थानीय स्तर पर सभी विभागों, एजेंसियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछले वर्षों के अनुभव और चुनौतियों की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए सुदृढ़ और व्यावहारिक प्लान तैयार करने के लिए कहा।
प्रमुख स्थानों पर क्यूआर कोड अंकित करें
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रमुख स्थलों पर क्यूआर कोड अंकित किए जाएं, जिनके माध्यम से यात्रियों को संबंधित स्थान एवं आसपास की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही सभी मुख्य बिंदुओं पर स्पष्ट सूचना देने वाले बोर्ड लगाए जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ वी मुरुगेशन, सचिव सचिन कुर्वे, रणबीर सिंह, डीएस गर्ब्याल समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।