फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 You will have to provide details of accommodation along with registration

Chardham Yatra: यात्रियों के लिए जरूरी खबर...रजिस्ट्रेशन के साथ देना होगा रहने खाने की व्यवस्था का ब्योरा

Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
सार

इस साल 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। पिछले साल की बात करें तो चारों धामों में 47 लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को भीड़ नियंत्रण में मशक्कत करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 You will have to provide details of accommodation along with registration
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इस बार चारधाम यात्रा में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ एक स्वप्रमाणीकरण पत्र (डिक्लरेशन फॉर्म) भी देना होगा। इस पत्र में वाहन में सवार यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्थाओं का ब्योरा शामिल होगा। यह फॉर्म जमा न करने पर वाहनों को ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे चेकपोस्ट पर रुकवा देंगे, जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। यह व्यवस्था यातायात निदेशालय की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन


Kedarnath: पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक हिमखंड सक्रिय...धाम में पांच फीट बर्फ जमी, तस्वीरें
विज्ञापन


इस साल 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। पिछले साल की बात करें तो चारों धामों में 47 लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को भीड़ नियंत्रण में मशक्कत करनी पड़ी थी। पिछले साल रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया था। लेकिन, इस बार प्रशासन डिक्लरेशन फॉर्म को भी अनिवार्य करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम नोडल अफसर एसपी लोकजीत सिंह ने बताया कि इस फॉर्म में यात्रा में जाने वाले लोगों के रहने खाने आदि की व्यवस्था की पूरी जानकारी दर्ज होगी। इसे वाहन के नंबर के साथ ही जोड़ा जाएगा। फिर चाहे वह वाहन प्राइवेट हो या फिर कमर्शियल।

उन्होंने बताया कि इस बार 30 एएनपीआर कैमरे यात्रा मार्ग पर लगाए जा रहे हैं। इनकी निगरानी देहरादून कंट्रोल रूम से की जाएगी। ये कैमरे एआई आधारित होंगे। जिन वाहनों के पास यह फॉर्म नहीं होगा उनकी जानकारी इन कैमरों के माध्यम से हासिल हो जाएगी। इसके बाद वाहनों को अगले चेकपोस्ट पर रोककर वापस भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed