फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hardham Yatra Halted for 24 Hours Due to Heavy Rain Yamunotri Highway Blocked, Pilgrims Stuck

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित, भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद, श्रद्धालु फंसे

Sun, 29 Jun 2025 08:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Jun 2025 08:30 AM IST
सार

Char Dham Yatra Suspended : यमुनोत्री धाम की ओर जानकीचट्टी, फूलचट्टी, खरसाली, राना चट्टी, स्याना चट्टी क्षेत्र में करीब एक हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
hardham Yatra Halted for 24 Hours Due to Heavy Rain Yamunotri Highway Blocked, Pilgrims Stuck
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे समेत कई जगह रास्ते बंद हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में तीर्थयात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


Uttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...कई मजदूर लापता, रेस्क्यू शुरू
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे से गंगोत्री डायवर्ट किया रूट

दुबाटा बैंड पर तैनात एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं को क्षेत्र की स्थिति से अवगत करवाते हुए गंगोत्री की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, यमुनोत्री धाम की ओर जानकीचट्टी, फूलचट्टी, खरसाली, राना चट्टी, स्याना चट्टी क्षेत्र में करीब एक हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। उधर चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सामान्य स्थिति के चलते यहां पर कल से ठहरे हुए श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम जाने दिया जा रहा है। 

सिलाई बैंड के पास बादल फटने से कई मजदूर लापता 

यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से तबाही मच गई। इस दौरान यहां होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया है, जिससे कई मजदूर लापता हो गए। लापता मजदूरों की तलाश में प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed