फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Tourism Minister Told Strict action will be taken against black marketing of heli tickets

Chardham Yatra: हेली टिकटों की कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई, यात्रियों के लिए ये हैं टोल फ्री नंबर

Thu, 10 Apr 2025 11:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Apr 2025 11:46 PM IST
सार

महाराज ने कहा, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 16 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। चारों धामों की यात्रा करने के लिए यात्रियों में काफी उत्साह है। उन्होंने केदारनाथ हेली टिकटों की कालाबाजारी और यात्रा मार्गों पर मनमाने पार्किंग शुल्क वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Tourism Minister Told Strict action will be taken against black marketing of heli tickets
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, केदारनाथ हेली टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को टिकटों की कालाबाजारी रोकने और चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने को कहा।

विज्ञापन


महाराज ने कहा, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 16 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। चारों धामों की यात्रा करने के लिए यात्रियों में काफी उत्साह है। उन्होंने केदारनाथ हेली टिकटों की कालाबाजारी और यात्रा मार्गों पर मनमाने पार्किंग शुल्क वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यात्रा की तैयारियों के लिए गढ़वाल आयुक्त को 25 लाख, हरिद्वार, टिहरी व देहरादून जिला प्रशासन को एक-एक करोड़, पौड़ी को 50 लाख, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिला प्रशासन को तीन-तीन करोड़ की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानिए कितना रहेगा शुल्क

यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई व शौचालय की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और जानकी चट्टी बैरियर से यमनोत्री मार्ग तक स्टील फ्रेम शौचालयों की सफाई व रखरखाव के लिए सुलभ इंटरनेशल को 782 लाख का भुगतान किया गया। यात्रा मार्गों पर 147 स्थाई शौचालयों में 1584 सीटों की व्यवस्था की गई है।

महाराज ने कहा, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्यालय में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। जो चौबीस घंटे संचालित है। विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर 0135-1364 संचालित है। इसके अलावा 0135-2552627, 2559898 से प्राप्त की जा सकती है। परिवहन विभाग ने ऋषिकेश में 2000, हरिद्वार में 600 बसों और हर्बटपुर में 100 बसों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed