फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Till Now 15.33 lakh registrations pilgrims from UP-Gujarat are desperate

Chardham Yatra: अब तक हुए 15.33 लाख पंजीकरण, यूपी-गुजरात के तीर्थयात्री बेताब...युवाओं में भी दिखा क्रेज

Wed, 09 Apr 2025 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Apr 2025 10:20 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से संचालित होगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Till Now 15.33 lakh registrations pilgrims from UP-Gujarat are desperate
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा में आने के लिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश व गुजरात के तीर्थयात्री बेताब हैं। यात्रा के लिए अब तक हुए पंजीकरण में महाराष्ट्र पहले स्थान पर हैं। यहां से 2.57 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि दूसरे स्थान उत्तर प्रदेश व तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है। 20 मार्च से 9 अप्रैल तक यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 15.33 लाख पहुंच गया है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा में आने के लिए पूरे देश में खासा उत्साह है। पंजीकरण के आंकड़े इसकी तसदीक कर रहे हैं। यात्रा के लिए महाराष्ट्र से 2.57 लाख यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 1.84 लाख, आंध्र प्रदेश से 1.67 लाख, गुजरात से 1.40 लाख, मध्य प्रदेश से 1.44 लाख, राजस्थान से एक लाख यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसके अलावा असम, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, तेलंगाना, तमिलनाडू, ओडिसा समेत अन्य राज्यों से यात्रियों ने चारधाम आने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath Heli Service: पहले ही दिन पूरे महीने की बुकिंग फुल, 23150 यात्रियों की ही बुक हो पाई टिकट

युवाओं में दिखा चारधाम यात्रा क्रेज
चारधाम यात्रा का क्रेज युवाओं में बढ़ रहा है। यात्रा पंजीकरण के आंकड़ों में देखे तो बुजुर्गों के साथ ही युवाओं में चारधाम दर्शन करने के लिए उत्साह है। 11 से 15 आयु वर्ग के 43249, 16 से 20 आयु वर्ग में 62566, 21 से 25 आयु वर्ग में 105090 ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 26 से 30 आयु वर्ग में 1,19,537, 31 से 35 आयु वर्ग में 1.19 लाख, 36 से 40 आयु वर्ग में 1.32 लाख युवा चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। 51 से 55 आयु वर्ग में 1.46 लाख, 56 से 60 आयु वर्ग में 1.40 लाख, 61 से 55 आयु वर्ग में एक लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।



अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
केदारनाथ-       5,19,894
बदरीनाथ-        4,58,252
गंगोत्री-            2,75,047
यमुनोत्री-          2,59,145
हेमकुंड साहिब- 21,547

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed