फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 : So far more than 41 lakh pilgrims have visited the Chardham

Chardham Yatra: चुनौतियों के आगे नहीं थमे आस्था के कदम, अब तक 41 लाख से तीर्थयात्री कर चुके चारधामों में दर्शन

Mon, 28 Jul 2025 09:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Jul 2025 09:31 AM IST
सार

अब तक 41 लाख से तीर्थयात्री चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार जून व जुलाई में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।

 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 : So far more than 41 lakh pilgrims have visited the Chardham
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा में चुनौतियों के आगे आस्था के कदम नहीं थमे। पिछले साल की तुलना में इस बार मई व जून माह में चारधामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। अब तक 41 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन

इस बार चारधाम यात्रा की शुरूआत 30 अप्रैल से शुरू हुई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम समेत हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के सामने खराब मौसम की चुनौतियां आई। लेकिन आस्था के आगे श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल से 27 जुलाई तक चारधामों व हेमकुंड साहिब में 41 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जो बीते वर्ष से अधिक है।

विज्ञापन

यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। यात्रा के प्रतिदिन दो हजार से अधिक पंजीकरण ऑफलाइन किए जा रहे हैं। हरिद्वार, हरबर्टपुर, ऋषिकेश, विकासनगर में पंजीकरण केंद्रों पर श्रद्धालुओं को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar Stampede: भीड़ का धक्का आया...भगदड़ मची, फिर खुद को अस्पताल में पाया; श्रद्धालुओं ने बयां की भयावहता

वर्ष  मई  जून जुलाई
2024 461690 14,58,428 2,88,634
2025 18,38,464 18,64,583 33,20,500

 

अब तक चारधामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके तीर्थयात्री

धाम     दर्शन कर कर चुके श्रद्धालु
बदरीनाथ   11,99,440
केदारनाथ 14,29,502
गंगोत्री   6,61,057
यमुनोत्री 5,79,200
हेमकुंड साहिब 2,21,497
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed