फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Kedarnath Heli Service Fare Will Increase Upto 5 percent this year

Kedarnath Dham: तीर्थयात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, हेली सेवा के किराए में इतनी होगी बढ़ोतरी, पंजीकरण जरूरी

Fri, 28 Feb 2025 12:08 PM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:08 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Kedarnath Heli Service Fare Will Increase Upto 5 percent this year
हेलीकॉप्टर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए इस बार केदारनाथ हेली सेवा के किराये में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली सेवा संचालन के लिए नौ एविएशन कंपनी के साथ तीन साल का अनुबंध किया है।  इसी आधार पर किराये में बढ़ोतरी की जानी है।

विज्ञापन


हेली टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन की जाएगी। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे।
विज्ञापन


यूकाडा ने गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है। पिछले वर्ष की तरह पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन, एयरो एयरक्राफ्ट हेली सेवा संचालित होगी। लेकिन केदारनाथ के लिए हेली किराये में 5% की बढ़ोतरी की जाएगी। पांच मार्च को शासन स्तर पर बैठक में किराये पर निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Snowfall: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, हाईवे बंद, तस्वीरों में देखें वादियां

यात्रा पंजीकरण अनिवार्य

केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के यात्री हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। एक बार में एक आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा। जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकते हैं।

पंजीकरण 15 के बाद

बदरी-केदार के कपाट खुलने की तिथि तय हो चुकी है। देश-दुनिया से यात्रा में आने के लिए तीर्थयात्री पंजीकरण शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। 15 मार्च के बाद प्रदेश सरकार यात्रा पंजीकरण शुरू कर सकती है।
 

केदारनाथ हेली सेवा का किराया

रूट                           2023        2024     प्रस्तावित
सिरसी से केदारनाथ       5498       5,772     6061 
फाटा से केदारनाथ        5500       5,774      6063
गुप्तकाशी से केदारनाथ   7740      8,126      8533 

नोट-प्रति किराया आने व जाने का है।

केदारनाथ हेली सेवा का किराया 5% तक बढ़ेगा। हेली कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध हुआ है। इसी के तहत किराये में बढ़ोतरी की जाएगी। कालाबाजारी व फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एसओपी तैयार की जा रही है। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। 
- सोनिका, सीईओ, यूकाडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed