फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Initiative to ensure clean and healthy food on Chardham Yatra route

Chardham Yatra 2025: यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने की पहल, इस खास अभियान की हुई शुरुआत

Mon, 31 Mar 2025 09:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Mar 2025 09:31 AM IST
सार

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए रेस्टोरेंट व होटलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे शेफ और खाद्य विशेषज्ञों के सहयोग से स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार कर पोषण संतुलन का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Initiative to ensure clean and healthy food on Chardham Yatra route
आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान शुरू कर दिया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य भोजन में अतिरिक्त नमक, चीनी और वसा की मात्रा को नियंत्रित करना है। जिससे हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्त चाप जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके।

विज्ञापन


विज्ञापन

आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया, अभियान को ग्राउंड जीरो पर शुरू कर दिया गया है। इसके लिए रेस्टोरेंट व होटलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे शेफ और खाद्य विशेषज्ञों के सहयोग से स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार कर पोषण संतुलन का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान के तहत फ्लेक्स बैनर, पोस्टर एवं डिजिटल माध्यमों के जरिये जागरूकता बढ़ाई जा रही है। डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के दिशा निर्देश पर अभियान को शुरू किया गया है।

दोबारा प्रयुक्त खाद्य तेल के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव रोकने की रणनीति

अभियान के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए विभाग ने रीपर्पज यूज्ड कुकिंग ऑयल (रुको) पहल की है। इसके तहत बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल के दुष्प्रभावों को कम करने और उसे दोबारा खाद्य श्रृंखला में आने से रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। प्रयुक्त तेल को एग्रीगेटर नेटवर्क के माध्यम से एकत्रित कर बायोडीजल, साबुन और अन्य गैर-खाद्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे हृदय रोग, हाईपरटेंशन और लीवर संबंधी बीमारियों से बचाव होगा और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।

‘ट्रिपल ईईई रणनीति

आयुक्त ने कहा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शिक्षित, लागू करना व स्थापित करना (ईईई) की रणनीति बनाई है। चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें...Chaitra Navratri 2025: सर्वार्थ सिद्धि योग से हुआ नवरात्र का शुभारंभ, सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी रही भीड़

मानकों का पालन न करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा, विभाग यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा मानकों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की खाद्य असुरक्षा या मिलावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी खाद्य व्यवसायियों को तय मानकों के अनुसार कार्य करना होगा। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed