फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Helicopter booking tickets Booking for Kedarnath and Hemkund Sahib will starts tomorrow

Heli Seva: अच्छी खबर...केदारनाथ और हेमकुंड साहिब हेली सेवा के टिकट बुकिंग के लिए कल खुलेगा पोर्टल

Thu, 11 Sep 2025 08:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Sep 2025 08:24 PM IST
सार

केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए 12 सितंबर को आईआरसीटीसी की वेबसाइट टिकट बुकिंग के लिए खुल जाएगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Helicopter booking tickets Booking for Kedarnath and Hemkund Sahib will starts tomorrow
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की हेली सेवा की टिकट बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12 बजे खुलेगी। इसमें तीर्थयात्री 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकेंगे। हेली सेवा संचालन शुरू करने से पहले जल्द ही डीजीसीए की टीम निरीक्षण के लिए उत्तराखंड आएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए 12 सितंबर को आईआरसीटीसी की वेबसाइट टिकट बुकिंग के लिए खुल जाएगी। पहले स्लॉट में 15 से 22 सितंबर की यात्रा के लिए टिकट बुक होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हेली टिकट की बुकिंग में किराये की नई दरें लागू की जाएंगी। आईआरसीटीसी ने भी अपनी वेबसाइट पर बुकिंग की जानकारी देने के साथ ही किराये की नई दरें अपलोड कर दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: यातायात पुलिस ने गर्भवती को स्ट्रेचर से भूस्खलन जोन पार कराया, मौसम साफ हुआ पर मुश्किलें नहीं कम

सीईओ ने बताया कि हेली सेवा शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम सुरक्षा मानकों के निरीक्षण के लिए उत्तराखंड आएगी। डीजीसीए की अनुमति के बाद ही केदारनाथ व हेमकुंड के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।

ये रहेगा केदारनाथ हेली का किराया
रूट                             किराया प्रति यात्रा(आना-जाना)
गुप्तकाशी से केदारनाथ     12,444 रुपये
फाटा से केदारनाथ          8,842 रुपये
सिरसी से केदारनाथ        8,839 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed