फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Fire service will get 20 fire engines before Chardham Yatra Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले फायर सर्विस को मिलेंगे 20 दमकल वाहन, 15वें वित्त आयोग से मिला बजट

Thu, 03 Apr 2025 11:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Apr 2025 11:17 AM IST
सार

चारधाम यात्रा से पहले फायर सर्विस को 20 दमकल वाहन मिलेंगे। 15वें वित्त आयोग से मिले बजट से जल्द ही कई और वहानों की भी खरीद होगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Fire service will get 20 fire engines before Chardham Yatra Uttarakhand News in hindi
फाइल फोटो

विस्तार

दमकल वाहनों की कमी से जूझ रही फायर सर्विस को जल्द ही नए वाहन मिलने वाले हैं। इनमें छोटे बड़े 20 वाटर और फोम टेंडर (दमकल वाहन) चार धाम यात्रा से पहले विभिन्न जिलों की फायर सर्विस यूनिट और स्टेशन में तैनात किए जाएंगे। इनमे से दो दमकल वाहन देहरादून जिले को भी आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा फायर सर्विस जल्द ही कई और वाहनों को खरीदने जा रही है। साथ ही विश्व बैंक को भी वाहनों की खरीद के लिए बजट की मांग विभाग की ओर से की गई है। लंबे समय से प्रदेश के दमकल विभाग में मूलभूत सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। कई जिलों में फायर सर्विस के भवन तक नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पिछले दिनों विश्व बैंक की मदद से 19 फायर स्टेशन और यूनिट के लिए बजट मिला था। इनमें से कुछेक जगहों पर काम शुरू हो गया है। जबकि, हरिद्वार के बहादराबाद में भवन बनकर तैयार हो गया है। इसी तरह दमकल विभाग में आग बुझाने वाले वाहनों की भी कमी चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा से पहले तैनाती स्थलों पर भेजा जाएगा
देहरादून जिले की ही बात करें तो यहां पिछले साल ही पांच पुराने वालों को निष्प्रोज्य घोषित किया गया था। इनमें से एक वाहन तो 15 के बजाय 26 साल की सेवा दे चुका था। लेकिन, अब विभिन्न मदों से मिले बजट से नए 20 दमकल वाहनों की खरीद विभाग ने की है। इनमें 10 वाटर टेंडर और 10 फोम टेंडर हैं। इन्हें चारधाम यात्रा से पहले तैनाती स्थलों पर भेज दिया जाएगा। इनमें छोटे और बड़े दोनों तरह के वाहन शामिल हैं। छोटे वाहनों को विशेष तौर पर पहाड़ों और संकरे स्थानों की आग बुझाने के लिए तैनात किया जाएगा।

इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से भी अच्छा खासा बजट मिला है। इस बजट से भी छोटे फायर टेंडर खरीदे जाएंगे। ताकि, फायर सर्विस के बेड़े को मजबूत किया जा सके। साथ ही विश्व बैंक को भी दमकल वाहन खरीद के लिए प्रस्ताव विभाग की ओर से भेजा गया है।

ये होंगे दमकल वाहन

फोम टेंडर- 05 सात हजार लीटर और 05 तीन हजार लीटर

वाटर टेंडर-05 तीन हजार लीटर ओर 05 सात हजार लीटर

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे, चाधाम यात्रा का है प्रमुख पड़ाव

फायर सर्विस के लिए 20 दमकल वाहनों की खरीद गई है। इन्हें जल्द ही विभिन्न जिलों के लिए भेज दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ और वाहन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। विश्व बैंक को भी वाहन खरीदने के लिए बजट का प्रस्ताव भेजा गया है।-निवेदिता कुकरेती, डीआईजी फायर सर्विस
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed