फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2025 date Badrinath dham doors closing will be decided on October 2 on Dussehra

Chardham Yatra: दो अक्तूबर को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, होंगे विशेष अनुष्ठान

Sun, 28 Sep 2025 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Sep 2025 09:48 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: विजयदशमी पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 date Badrinath dham doors closing will be decided on October 2 on Dussehra
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी के दिन दो अक्तूबर को तय की जाएगी। बदरीनाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान तिथि निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि हर साल विजयदशमी पर तय की जाती है। दो अक्तूबर को विजयदशमी के अवसर पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में दोपहर बाद भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें धर्माधिकारी और वेदपाठी पंचांग गणना के बाद धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय करेंगे।
विज्ञापन


Rudranath Temple: 17 अक्तूबर को बंद होंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पूजा अर्चना के बाद प्रस्थान करेगी डोली
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा करेंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि उसी दिन कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंज पूजाओं का कार्यक्रम, उद्धव और कुबेर जी के पांडुकेश्वर प्रस्थान और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ जी के नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ गद्दी स्थल के लिए प्रस्थान का मुहुर्त और कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इस दौरान अगले साल 2026 में होने वाली यात्रा के लिए भंडार सेवा हेतु पगड़ी भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed