फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Uttarakhand Police issues advisory for pilgrims and Update Weather Report

Chardham Yatra 2024: जहां ज्यादा भीड़, वहां रोकने पर सहयोग करें यात्री...पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Wed, 15 May 2024 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2024 09:18 PM IST
सार

पुलिस की ओर से यात्रियों के लिए दैनिक बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी चारधाम यात्रा मार्ग खुले हुए हैं। सभी जगहों पर यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Uttarakhand Police issues advisory for pilgrims and Update Weather Report
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारों धामों में इन दिनों रिकॉर्ड यात्री पहुंच रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि भीड़ अधिक होने पर जहां रोका जाए वहां पर पुलिस का सहयोग करें। ताकि, वहां पर स्थिति को संभाला जा सके। इसके अलावा पुलिस धामों में मौसम को ध्यान में रखते हुए भी व्यवस्थाएं कर रही है। पुलिस अधिकारियों की ओर से रूट आदि की जानकारी भी एडवाइजरी में दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से यात्रियों के लिए दैनिक बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी चारधाम यात्रा मार्ग खुले हुए हैं। सभी जगहों पर यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त है। यमुनोत्री जाने वाले मार्ग पर कोई बाईपास रूट नहीं है। ऐसे में यातायात का अधिक दबाव होने पर मुख्य-मुख्य पड़ावों पर रुकने की व्यवस्था की जा रही है। यहां से वाहनों को रोक-रोककर चलाया जा रहा है। मुख्य पड़ावों में डामटा, बड़कोट, स्यानचट्टी, दोबाटा, पालीगाड़ और ब्रह्मखाल आदि शामिल हैं। श्री गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग पर वापसी के समय लेखला पुल से श्री केदारनाथ जाने वाले यातायात को लंबगांव और ऋषिकेश जाने वाले यातायात को बड़ेथी की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


Chardham Yatra: यात्रा में अब तक 11 तीर्थयात्रियों की मौत, भीड़ नियंत्रण पर सरकार सख्त, बिना पंजीकरण नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

धामों में मौसम की स्थिति

धाम का नाम-                     मौसम की स्थिति-
यमुनोत्री धाम                 बारिश होने की संभावना है,  बादल छाए हुए हैं।
गंगोत्री धाम                    बारिश होने की संभावना है, बादल छाए हुए हैं।
केदारनाथ धाम               हल्की बारिश हो रही है, बादल छाए हुए हैं।
बद्रीनाथ धाम                 बारिश होने की संभावना है, बादल छाए हुए हैं।
 

यात्रियों के ठहरने की क्षमता व धामों में ठहरे व्यक्तियों की संख्या

यमुनोत्री धाम-      500
गंगोत्री धाम-        4000-5000
केदारनाथ धाम-   20000
बदरीनाथ धाम-    7500

ये भी है एडवाइजरी में

- गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि वहां पर अत्यधिक भीड़ होने के फलस्वरूप अपने सुविधानुसार स्थानों पर विश्राम करें।
- चारधाम यात्रा के लिए यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अपना व अपने साथियों का पंजीकरण अवश्य करवाएं।
- पंजीकृत तिथियों पर ही संबंधित धामों के लिए यात्रा करें।
- यात्रा शुरू करने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं
- रात 10.00 बजे से सुबह 04.00 बजे तक यात्री वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित है।
- नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
- हेली टिकट धोखाधड़ी से बचे व अधिकृत साइट https://heliyatra.irctc.co.in से ही हेली टिकट बुक कराएं।
- पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें।
- धामों में पहुंचने पर धामों की मर्यादा, पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed