{"_id":"66e1cdbc2f2a389e04087fd6","slug":"chardham-yatra-2024-two-pilgrims-from-delhi-and-rajasthan-died-during-yamunotri-dham-yatra-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Dham: यात्रा पर आए दिल्ली और राजस्थान के दो श्रद्धालुओं की मौत, पैदल मार्ग पर बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Dham: यात्रा पर आए दिल्ली और राजस्थान के दो श्रद्धालुओं की मौत, पैदल मार्ग पर बिगड़ी थी तबीयत
Wed, 11 Sep 2024 10:41 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:41 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार को दिल्ली और राजस्थान के दो श्रद्धालुओं की यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जान चली गई।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की बुधवार को मौत हो गई। इस सीजन में अब तक धाम में मरने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 24 से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
बुधवार दिन में करीब दो बजे राजस्थान के अजमेर निवासी 51 वर्षीय द्वारका प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ी, जिस पर परिजन उन्हें जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि श्रद्धालु की स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Kedarnath: गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन का खतरा, अब बारिश में हेलमेट पहनकर केदारघाटी पार करेंगे यात्री
विज्ञापन
वहीं, देर शाम दिल्ली निवासी श्रद्धालु आदित्य कुमार(67) की जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग तबीयत बिगड़ गई। पालकी में उन्हें स्वस्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।