फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Registration created New record Reached Approx 19 lakh in 16 days

Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह...पंजीकरण ने नया रिकॉर्ड बनाया, 16 दिन में हुआ 19 लाख के करीब

Thu, 02 May 2024 09:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 May 2024 09:53 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: पिछले साल चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई थी, जिसके पंजीकरण करीब डेढ़ माह पहले शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Registration created New record Reached Approx 19 lakh in 16 days
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा में पंजीकरण का आंकड़ा 19 लाख के करीब पहुंच गया। पिछले साल की तुलना में महज 16 दिन में इतने पंजीकरण हो गए हैं। सरकार को अब यात्रा में प्रबंधन के लिए अलग से रणनीति बनानी पड़ रही है।

विज्ञापन


पिछले साल चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई थी, जिसके पंजीकरण करीब डेढ़ माह पहले शुरू हो गए थे। यात्रा से एक दिन पहले 21 अप्रैल तक चारधाम यात्रा के लिए 15 लाख 88 हजार 156 पंजीकरण हुए थे। इस बार उत्साह इतना है कि महज 16 दिन में ही यह आंकड़ा 19 लाख के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को चारधाम पंजीकरण 18 लाख 73 हजार 242 पर पहुंच गया। तीर्थ यात्रियों की इस भीड़ को देखते हुए सरकार ने विशेष प्रबंध शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी राज्यों को कहा गया है कि वे शुरुआती 15 दिन तक कोई भी वीवीआईपी यहां न भेजें। चारधाम में संख्या निर्धारित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई निर्णय नहीं हुआ है। फिलहाल चारों धाम में यात्रा प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024:  इस बार VIP से फासले पर रहेंगे बीकेटीसी कर्मचारी, इन कामों पर रोक, आचरण नियमावली लागू


चारधाम पंजीकरण पर एक नजर

धाम 2023 2024
केदारनाथ 567183 651193
बदरीनाथ 479084 550710
यमुनोत्री 245144 299369
गंगोत्री 286889 338202
हेमकुंड साहिब 9856 33768

(21 अप्रैल 2023 और 02 मई 2024 तक का डाटा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed