फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2024 Protest against limiting the number of registrations warning to close Badrinath on 12th

Chardham Yatra 2024: पंजीकरण की संख्या सीमित करने का विरोध, 12 को बदरीनाथ बंद करने के चेतावनी

Sat, 04 May 2024 01:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 May 2024 01:38 PM IST
सार

Char Dham Yatra Registration Protest: चारधाम होटल एसोसिएशन और बदरीनाथ होटल एसोसिएशन का कहना है कि 12 मई को धाम के कपाट खुलने के दिन बदरीनाथ बंद का आह्वान किया जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Protest against limiting the number of registrations warning to close Badrinath on 12th
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा में ऑनलाइन बुकिंग में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने के निर्णय का चारधाम होटल एसोसिएशन और बदरीनाथ होटल एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने इस बाबत सीएम को ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

उन्हाेंने चेतावनी दी कि यदि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित की गई तो 12 मई को धाम के कपाट खुलने के दिन बदरीनाथ बंद का आह्वान किया जाएगा। बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया, तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करना जरूरी है, लेकिन यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakand Forest Fire:  वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं के बीच सीएम धामी ने की अहम बैठक, दिल्ली से वीसी पर जुड़े

दावा किया, बदरीनाथ धाम में एक दिन में 25,000 तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इसके बावजूद भी शासन एक दिन में 18,000 तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की बात कर रहा है। उन्होंने धाम में आंतरिक सड़क को यात्रा से पहले सुचारू करने और पांच मई तक बिजली, पानी की व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed