{"_id":"65d2f018e51dd2c927023ae9","slug":"chardham-yatra-2024-pilgrims-will-be-transported-by-old-roadways-buses-this-time-also-rishikesh-uttarakhand-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: तो इस बार भी तीर्थयात्रियों को रोडवेज की बूढ़ी हो चुकीं बसें ढोएंगी, सफर खतरे से खाली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: तो इस बार भी तीर्थयात्रियों को रोडवेज की बूढ़ी हो चुकीं बसें ढोएंगी, सफर खतरे से खाली नहीं
Mon, 19 Feb 2024 11:41 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:41 AM IST
सार
नई बसें नहीं आईं तो इस बार यात्रा में रोडवेज बसों का संचालन मुश्किल होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित 12 बसें अपनी किमी संख्या पूरी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा से पहले रोडवेज की नई बसें नहीं आईं, तो इस बार भी बूढ़ी हो चुकी रोडवेज की बसें तीर्थ यात्रियों को ढाेएंगी। इन बसों में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। ऋषिकेश रोडवेज डिपो में वर्तमान में अपनी 45 बसें है। 23 बसें अनुबंधित हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित अधिकांश बसें अपनी किलोमीटर क्षमता पूरी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
ये बसें करीब सात लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं, जबकि नियमानुसार पांच लाख किमी से अधिक संचालित नहीं हो सकती। ये बसें ऋषिकेश-दिल्ली-घनसाली, ऋषिकेश-दिल्ली-गुप्तकाशी, ऋषिकेश-दिल्ली-गोपेश्वर, ऋषिकेश-दिल्ली-उत्तरकाशी, ऋषिकेश-पौड़ी-चंडीगढ़ मार्ग पर संचालित होती हैं। इन बसों की संख्या करीब 12 है।
विज्ञापन
डिपो की रोडवेज बसों की मरम्मत के लिए रोडवेज मुख्यालय से पर्याप्त मात्रा में पार्ट्स न आने से बसों की जैसे तैसे मरम्मत करने के बाद उन्हें मार्ग पर दौड़ाने के लिए तैयार किया जाता है। ये बसें रास्ते में जवाब दे देती हैं। वहीं रोडवेज मुख्यालय की ओर से रोडवेज बसों की खरीद में लंबा समय लगाने से पर्वतीय मार्गों पर नई बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haldwani: शादी की है पत्नी है मेरी...किन्नर के प्यार में दीवाने युवक ने पिता-भाई को पीटा, चौराहे पर किया तमाशा
रोडवेज मुख्यालय की ओर से मांग के अनुसार डिपो को पार्ट्स भेजे जाते हैं। रोडवेज मुख्यालय की ओर से बसों की खरीद का काम गतिमान है। - दीपक जैन, महाप्रबंधक (संचालन), रोडवेज मुख्यालय