{"_id":"66464802dc38ace29f004a13","slug":"chardham-yatra-2024-pilgrims-going-to-kedarnath-stopped-in-srinagar-vehicles-gathered-in-nit-grounds-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: श्रीनगर में ही रोके केदारनाथ जाने वाले यात्री, एनआईटी मैदान में लगा वाहनों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: श्रीनगर में ही रोके केदारनाथ जाने वाले यात्री, एनआईटी मैदान में लगा वाहनों का जमावड़ा
Thu, 16 May 2024 11:24 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 May 2024 11:24 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: रोके जाने वाले यात्रियों के लिए होटल में खाने, एनआईटी मैदान में छह टॉयलेट व पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
श्रीनगर में रोके यात्री वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा मार्ग पर भीड़भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने यात्री वाहनों को श्रीनगर में ही रोक दिया है। यात्री वाहनों को शाम पांच बजे के करीब से रोके जाने पर यहां एनआईटी मैदान में वाहनों का जमावाड़ा लग गया। लगभग पौने आठ बजे पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को जाने दिया गया, जबकि केदारनाथ जाने वाले वाहनों को रोके रखा।
विज्ञापन
करीब आठ बजे पौड़ी डीएम डॉ. आशीष चौहान ने यहां पहुंचकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिए। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से रोके जाने वाले यात्रियों के लिए होटल में खाने, एनआईटी मैदान में छह टॉयलेट व पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई। हालांकि शुरू में तो मैदान में अंधेरा था, लेकिन रात करीब साढ़े दस बजे मैदान में प्रकाश की व्यवस्था कर ली गई थी।
विज्ञापन
Chardham Yatra: प्रशासन ने जगह-जगह रोके 500 से ज्यादा वाहन, कुछ को ऋषिकेश लौटाया, सैकड़ों यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
तीन-तीन घंटे रोके जाने से यात्री परेशान
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा, किसाली खड्ड, खरादी में दो-दो, तीन-तीन घंटे रोके जाने से यात्री परेशान हैं। डामटा में घंटों तपती धूप में यात्रियों को हाईवे पर यातायात बहाल होंने का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं हाईवे पर कई जगह सार्वजनिक शौचालय व पेयजल की सुविधा नहीं है। जिसके चलते उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।