फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Kedarnath Heli service September October booking 62 Percent Full

Kedarnath Heli Service: तीर्थयात्रियों में उत्साह...सितंबर-अक्तूबर की भी 62% सीटें बुक, ऐसे करेंऑनलाइन बुकिंग

Tue, 23 Apr 2024 08:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2024 08:57 PM IST
सार

मानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो खोल दी थी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Kedarnath Heli service  September October booking 62 Percent Full
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ धाम की हेली सेवाओं को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। 20 जून तक की हेली सेवाएं महज कुछ घंटों में फुल होने के बाद अब सितंबर-अक्तूबर की भी 62 प्रतिशत सीटें फुल हो चुकी हैं।

विज्ञापन


राज्य में 10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग शनिवार को खुली। कुछ ही घंटों के भीतर 10 मई से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए। मानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो खोल दी थी।

विज्ञापन

Char Dham Yatra 2024: स्वास्थ्य विभाग ने 11 भाषाओं में जारी की SOP, तीर्थयात्रियों को दी गई ये सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन


युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि चूंकि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते हैं, लिहाजा इस अवधि की हेली बुकिंग अभी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 सितंबर से 31 अक्तूबर की अवधि की हेली बुकिंग चल रही है। तीन दिन के भीतर इस अवधि के भी 62 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं।

कहां का कितना किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ-8,126 रुपये

फाटा से केदारनाथ-5,774 रुपये

सिरसी से केदारनाथ-5,772 रुपये

यहां से बुक होगा केदारनाथ हेली सेवा का टिकट : https://www.heliyatra.irctc.co.in/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed