फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Huge Crowd gathered ban on VIP darshan till 31st May Uttarakhand News in Hindi

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, VIP दर्शन पर 31 मई तक रोक, केवल इन्हें मिलेगी अनुमति

Fri, 17 May 2024 06:42 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 May 2024 06:42 AM IST
सार

इस दौरान केवल वही लोग वीआईपी दर्शन कर सकेंगे, जिनके लिए सरकार की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Huge Crowd gathered ban on VIP darshan till 31st May Uttarakhand News in Hindi
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर रोक बढ़ा दी जाए। यह रोक 31 मई तक रहेगी। इस दौरान केवल वही लोग वीआईपी दर्शन कर सकेंगे, जिनके लिए सरकार की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया जाएगा। इस बाबत सीएस राधा रतूड़ी भी अन्य राज्यों को पत्र लिखकर अनुरोध कर चुकी हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारोंधामों में प्रतिदिन के लिए जो क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए भेजे जाएं। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए। श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन होने पर ही चेक प्वाइंट से आगे जाने दें।
विज्ञापन


Kedarnath: बाबा के दर्शन को रात से ही खड़े हो रहे श्रद्धालु, सोनप्रयाग तक लगी तीन किमी लंबी लाइन, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों धाम में परिसर के 50 मीटर दायरे में  वीडियोग्राफी/सोशल मीडिया के लिए रील पर प्रतिबंध

इसी के साथ उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारों धामों में मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी/सोशल मीडिया के लिए रील बनाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश भी  दिया। उन्होंने यह आदेश सचिव पर्यटन, आयुक्त गढ़वाल मंडल और संबंधित जिलों के डीएम और एसपी को दिया है। 


पिछले साल से दोगुने यात्री पहुंचे

चारधाम यात्रा पूरे चरम पर चल रही है। सीएस ने कहा, इस बार बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार दोगुने श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed