फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 helicopter and chartered service Online Booking will start from 20th April

Chardham Yatra 2024: इस दिन से शुरू होगी हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, यहां कर सकेंगे अप्लाई

Wed, 17 Apr 2024 09:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Apr 2024 09:37 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: इस बार भी आईआरसीटीसी के माध्यम से ही बुकिंग की जाएगी। पिछले साल के मुकाबले हेली सेवाओं के किराये की दरें पांच फीसदी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 helicopter and chartered service Online Booking will start from 20th April
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पहली बार चारधाम यात्रा के लिए चार्टर्ड सेवा की सुविधा भी दी जा रही है। चारधाम हेलीसेवा के किराये में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


यूकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि इस बार भी आईआरसीटीसी के माध्यम से ही बुकिंग की जाएगी। बताया कि पिछले साल के मुकाबले हेली सेवाओं के किराये की दरें पांच फीसदी बढ़ गई हैं। चारधाम यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा भी पहली बार शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


थंबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक धाम की यात्रा के लिए 3.5 लाख में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा दी जाएगी। जबकि केस्ट्रल एविएशन दो धाम की यात्रा के लिए छह लाख में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह...तीसरे दिन करीब तीन लाख लोगों ने कराया पंजीकरण



यूकाडा ने दो धाम की यात्रा के लिए प्रति यात्री के हिसाब से किराया तय किया है। जिसमें एयरो क्राफ्ट एविएशन कंपनी चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया 1.15 लाख रुपये प्रति यात्री होगा। जबकि हिमालयन हेली सर्विस कंपनी 1.25 लाख रुपये प्रति यात्री किराया तय किया है।

इसमें रात्रि विश्राम धाम में होगा। जबकि एक ही दिन में वापसी करने पर किराया 1.05 लाख रुपये प्रति यात्री होगा। इसके अलावा चारों धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया प्रति यात्री 1.95 लाख से दो लाख रुपये तक तय किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed