{"_id":"664639ca353a9f3d98059d70","slug":"chardham-yatra-2024-female-devotee-from-up-dies-due-to-cardiac-arrest-in-gangotri-dham-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: गंगोत्री धाम में हार्ट अटैक से यूपी की महिला श्रद्धालु की मौत, यात्रा में अब तक 13 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: गंगोत्री धाम में हार्ट अटैक से यूपी की महिला श्रद्धालु की मौत, यात्रा में अब तक 13 की गई जान
Thu, 16 May 2024 10:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 May 2024 10:28 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: गंगोत्री धाम में यह दूसरी मौत है। वहीं, यमुनोत्री धाम में दस और बदरीनाथ धाम में भी इससे पहले एक तीर्थयात्री की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य खराब होने पर महिला को चिकित्सालय में भर्ती करवाया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रामेश्वरी देवी (59) पत्नी गिरिराज शर्मा निवासी 73 श्री राम निर्वाणा, रोहता आगरा उत्तर प्रदेश बृहस्पतिवार को गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई थीं। स्नान के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों द्वारा विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान रामेश्वरी की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Kedarnath: बाबा के दर्शन को रात से ही खड़े हो रहे श्रद्धालु, सोनप्रयाग तक लगी तीन किमी लंबी लाइन, तस्वीरें
विज्ञापन
Trending Videos
शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। गंगोत्री धाम में यह दूसरी मौत है, जबकि यमुनोत्री धाम को भी देखा जाए तो दोनों धामों में अब तक कुल 12 श्रद्धालुओं की मौतें हो चुकी हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी लक्ष्मी देवी (75) निवासी राजकोट गुजरात की हृदय गति रुकने से जान गई थी। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 13 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।