फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2024 Extra warm uniforms to environmental friends in Badri Kedar Gangotri

Chardham Yatra: बदरी, केदार, गंगोत्री में पर्यावरण मित्रों को अतिरिक्त गर्म वर्दी, निकायों की हुई समीक्षा बैठक

Sat, 18 May 2024 01:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 May 2024 01:12 PM IST
सार

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले 29 निकायों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कूड़ा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं रोकने में अभिनव प्रयोग पर पुरस्कृत होंगे।

विज्ञापन
Chardham yatra 2024 Extra warm uniforms to environmental friends in Badri Kedar Gangotri
गंगोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में काम करने वाले पर्यावरणमित्रों को अतिरिक्त गर्म वर्दी मिलेगी। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी 29 नगर निकायों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। इस दौरान नगर निकायों के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

विज्ञापन

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने शहरी विकास निदेशालय में समीक्षा बैठक की। बताया, गंगोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रम में क्यूआर कोड के जरिए खाली प्लास्टिक की बोतल ली जा रही है। इसके बदले में 10 रुपये उन्हें दिया जा रहा है। अग्रवाल ने अन्य निकायों को इस तरह के अभिनव प्रयोग करने के लिए कहा।

विज्ञापन

कहा, अभिनव प्रयोग करने वाले निकायों को निदेशालय की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि गंगोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पर तैनात पर्यावरणमित्रों को अतिरिक्त गर्म वर्दी दी जाए। बैठक में गंगोत्री नगर निकाय ने श्रद्धालुओं के स्नान के बाद छोड़े गए कपड़ों से दरी आदि बनाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरणों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित
नगर निगम ऋषिकेश व हरिद्वार में अपशिष्ट पूजन सामग्री से अगरबत्ती व धूपबत्ती बनाने के कार्य को भी सराहा गया। अग्रवाल ने सभी निकायों को निर्देश दिए कि वह स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के स्टॉल लगाने का अवसर दें, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि होगी। उन्होंने सभी निकायों को तीन चरणों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।



Chardham Yatra 2024: रील पर रोक...आस्था, परंपरा और रीति रिवाजों को चोट न पहुंचाने की अपील

कहा, सभी निकायों में पथ प्रकाश, रैन बसेरा, भोजन आदि की व्यवस्था पर्याप्त है। इसके अलावा निकायों को तैयारी पूर्ण रखने के लिए कहा गया है। सभी निकायों के अफसरोंं को 24 घंटे अपने फोन ऑन रखने के लिए भी कहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed