फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Daily limit of pilgrims visiting Char Dham ends Now

Chardham Yatra: दर्शन के लिए यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त, अब सीधे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Fri, 14 Jun 2024 09:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jun 2024 09:02 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारो धामों के दर्शन के लिए निर्धारित कोटा समाप्त कर दिया जाए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Daily limit of pilgrims visiting Char Dham ends Now
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधामों में दर्शन के लिए दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त होने का आदेश जारी कर दिया है। अब श्रद्धालु ऋषिकेश और हरिद्वार स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर में खुद उपस्थित होकर सीधे रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों एक बैठक में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की सीमा खत्म करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


गढ़वाल आयुक्त जो चारधाम यात्रा प्रशासन के अध्यक्ष भी हैं के मुताबिक, वर्तमान में चारों धामों में भीड़ सामान्य हो चुकी है। जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारो धामों के दर्शन के लिए निर्धारित कोटा समाप्त कर दिया जाए।
विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी जल्द करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, विकास की नवरत्न योजनाओं के लिए करेंगे पैरवी
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष चारधाम यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान एक महीने में 12,35,517 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस वर्ष 19,64,912 श्रद्धालु दर्शन के आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed