फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Brainstorming begins on creating an authority for Chardham Yatra management

Chardham Yatra: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद लेने की तैयारी, यात्रा प्रबंधन के लिए प्राधिकरण बनाने पर मंथन

Wed, 22 May 2024 03:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 May 2024 03:18 PM IST
सार

चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है।अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Brainstorming begins on creating an authority for Chardham Yatra management
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

चारधाम यात्रा प्रबंधन व संचालन के लिए प्राधिकरण बनाने पर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए थे और अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से रिपोर्ट मांगी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिर्फ चारधाम यात्रा ही नहीं राज्य में होने वाली अन्य यात्राओं के प्रबंधन एवं संचालन की स्थायी व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने अपने कार्यालय कक्ष में पर्यटन, धर्मस्व, पुलिस, सूचना विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य में संचालित होने वाली यात्राओं की व्यवस्थाओं और उस दौरान पेश आने वाली चुनौतियों, दिक्कतों और समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में यह विचार किया गया कि सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा संचालित करने के लिए स्थायी तंत्र बनाया जाना आवश्यक है। इसके लिए प्राधिकरण बनाए जाने की संभावना पर विचार किया गया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, डाटा विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नावली तैयार करने के निर्देश
डाटा विश्लेषण के जरिये यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी संख्या में श्रद्धालु आएंगे और किस-किस तिथियों पर अधिक भीड़ जुट सकती है। इन अनुमानों के आधार पर शासन और प्रशासन अपनी तैयारियां कर सकता है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित बिंदुओं पर एक रिपोर्ट मांगी। साथ ही गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय को सूचनाएं प्राप्त करने के लिए एक प्रश्नावली तैयार करने के निर्देश दिए। ये प्रश्नावली यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को भेजी जाएंगी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: धाम जाने के लिए सोनप्रयाग में लगी श्रद्धालुओं की कतार, पुलिस हौसला बढ़ाते हुए भेज रही आगे

एसीएस ने कहा कि यह पहली बैठक थी, इसलिए इसमें अभी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को समझने का प्रयास किया गया। कुछ दिन बाद फिर से एक बैठक होगी, जिसमें जिलाधिकारियों को भी वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed