फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023 Yamunotri Dham Two passengers died due to heart attack Uttarakhand News in hindi

Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम आए दो यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत, अब तक 13 तीर्थयात्रियों की हो चुकी मौत

Sat, 13 May 2023 04:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, (बड़कोट) उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, (बड़कोट) उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 May 2023 04:44 PM IST
सार

अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा में हृदय गति रुकने से 11 व चोट लगने से 2 कुल 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार देर रात जानकीचट्टी में रुके कंथाराज (72) निवासी कुडुलुरु कर्नाटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 Yamunotri Dham Two passengers died due to heart attack Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। शुक्रवार को संग्राम वीराभद्रा पोंगले (63) पुत्र वीराभद्रा निवासी लातूर महाराष्ट्र यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे कि पालीगाड़ के समीप अचानक वाहन में उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी यात्रियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 30 जून के बाद लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मुख्यमंत्री धामी ने कहीं ये बड़ी बातें
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। वहीं बीते बृहस्पतिवार देर रात जानकीचट्टी में रुके कंथाराज (72) निवासी कुडुलुरु कर्नाटक को उनके परिजन बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि यात्री की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा में हृदय गति रुकने से 11 व चोट लगने से 2 कुल 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed