फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Token system started in Kedarnath 1200 pilgrims visiting in an hour

Chardham Yatra: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए टोकन सिस्टम शुरू, एक घंटे में 1200 श्रद्धालु कर रहे दर्शन

Wed, 26 Apr 2023 06:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Apr 2023 06:51 PM IST
सार

 Kedarnath Dham News: मंगलवार को सुबह पांच बजे से ही पर्यटन विभाग ने टोकन वितरण शुरू कर दिया था। पर्यटन विभाग की इस व्यवस्था से यात्रियों को आसानी हो रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Token system started in Kedarnath 1200 pilgrims visiting in an hour
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम में भीड़ प्रबंधन और यात्रियों को सुलभ दर्शन कराने के लिए टोकन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। धाम में चार काउंटर लगाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर दो-दो कर्मचारी तैनात हैं। यहां से यात्रियों को एक-एक घंटे के स्लॉट में टोकन दिए जा रहे हैं। बुधवार को शुरू हुई व्यवस्था से एक-एक घंटे में लगभग 1200 यात्रियों को दर्शन कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


Chardhma Yatra 2023: तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुले केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 4620 यात्री
विज्ञापन


शाम चार बजे तक टोकन से 9000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंगलवार को सुबह पांच बजे से ही पर्यटन विभाग ने टोकन वितरण शुरू कर दिया था। पर्यटन विभाग की इस व्यवस्था से यात्रियों को आसानी हो रही है। इससे लंबी लाइन भी नहीं लग रही है। जिला पर्यटन व साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि टोकन सिस्टम की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed