फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 pilgrims will not be sent beyond Sonprayag to Kedarnath after 11.30 am due to snowfall

Kedarnath Dham: बर्फबारी बढ़ा रही परेशानी, अब साढ़े 11 बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे नहीं भेजे जाएंगे श्रद्धालु

Fri, 28 Apr 2023 06:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Apr 2023 06:36 PM IST
सार

Kedarnath Yatra Update:  बृहस्पतिवार को रोके गए चार हजार और शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों कुल 13,429 को सुबह पांच सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। इसके बाद उन्हीं यात्रियों को गौरीकुंड के लिए छोड़ा गया जिनके कमरे बुक हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 pilgrims will not be sent beyond Sonprayag to Kedarnath after 11.30 am due to snowfall
केदारनाथ जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब सोनप्रयाग से पूर्वाह्न 11.30 के बाद श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया जाएगा। जबकि गौरीकुंड से दोपहर बाद एक बजे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। केदारनाथ में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को रोके गए चार हजार और शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों कुल 13,429 को सुबह पांच सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। इसके बाद उन्हीं यात्रियों को गौरीकुंड के लिए छोड़ा गया जिनके कमरे बुक हैं। वहीं धाम में शुक्रवार को भी आधे घंटे तक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: केदारनाथ के लिए कंडी-डंडी की दरें तय, वजन के हिसाब से लिया जाएगा किराया, पढ़ें ये अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 16 मार्च से केदारनाथ में पल-पल मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है। शीतकाल की अपेक्षा बीते डेढ़ माह में यहां सबसे अधिक बर्फबारी हुई है। आए दिन खराब हो रहे मौसम के कारण बीते 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। शुक्रवार को धाम में सुबह से मौसम ठीक रहा लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे के बाद बादल छाने लगे और बर्फबारी हुई जो लगभग आधा घंटे तक होती रही।

इधर, बृहस्पतिवार को सोनप्रयाग में करीब चार हजार तीर्थयात्री रोके गए थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे तक सैकड़ों तीर्थयात्री भी यहां पहुंच गए जिस कारण यहां संख्या 13,429 हो गई। इसके बाद सभी तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग से धाम के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, पैदल मार्ग व धाम में पूरे दिनभर रौनक बनी रही। प्रशासन की ओर से मौसम को देखते हुए जंगलचट्टी, भीमबली और लिनचोली में भी और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

आए दिन बर्फबारी से सेवाएं हो रहीं प्रभावित

केेदारनाथ में आए दिन हो रही बर्फबारी से बिजली, पानी व संचार सेवा बार-बार बाधित हो रही है, जिससे व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में दिक्कतें हो रही हैं। इसके बावजूद ऊर्जा निगम, जल संस्थान और बीएसएनएल की टीमें व्यवस्थाएं बनाने में जुटी हुई हैं। साथ ही धाम में पुख्ता इंतजाम करने के लिए प्रशासन व पुलिस को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

पैदल मार्ग से धाम तक 10 यात्रियों की व्यवस्था

केदारनाथ यात्रा के लिए गौरीकुंड से केदारनाथ तक करीब 10 हजार यात्रियों के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। साथ ही अन्य निजी आवासीय भवनों में भी यात्रियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।

मौसम को देखते हुए ही यात्रा पर आने की योजना बनाएं

मौसम को देखते हुए ही यात्री यात्रा का आने का कार्यक्रम बनाएं। अगर केदारनाथ में मौसम खराब रहता है तो वह अन्य धार्मिक व पर्यटक स्थलों की सैर करने के बाद ही वहां जाएं।

मौसम को देखते हुए अभी कुछ दिन सोनप्रयाग से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। जबकि गौरीकुंड से दोपहर बाद एक बजे से आगे यात्री नहीं भेजे जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन भी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसलिए यात्री मौसम को देखते हुए ही यात्रा पर आने का प्लान बनाएं।
- मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed