फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Pilgrims will be showered with flowers by helicopter CM DHAMI will welcome

Chardham Yatra 2023: तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, 21 को मुख्यमंत्री खुद करेंगे स्वागत

Wed, 19 Apr 2023 08:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Apr 2023 08:22 PM IST
सार

यात्रियों के स्वागत के लिए सरकार विशेष तैयारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सरकार के अन्य मंत्री व अधिकारी ऋषिकेश में यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Pilgrims will be showered with flowers by helicopter CM DHAMI will welcome
हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद चारधाम यात्रा के प्रवेश स्थल ऋषिकेश में यात्रियों का स्वागत करेंगे। सरकार यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की योजना भी बना रही है। भूस्खलन व अन्य कारणों से लंबा जाम में फंसने पर यात्रियों को जलपान और बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश भाजपा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने शासन को अधिकारियों को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग करने वाली आठ फर्जी वेबसाइट की ब्लॉक, ऐसे करें असली और नकली की पहचान
विज्ञापन


यात्रियों के स्वागत के लिए सरकार विशेष तैयारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सरकार के अन्य मंत्री व अधिकारी ऋषिकेश में यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत करेंगे। हेलीकॉप्टर से यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी होगी। कुल मिलाकर राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को तकरीबन अंतिम रूप दे दिया है। सीएम ने अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं कि देश-दुनिया से आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इसके लिए सरकार की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव चारों धामों में तैयारियों का जायजा लेकर लौट आए हैं। परिवहन से लेकर हेली सेवा के संबध में संबंधित विभागों की ओर से अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यात्रा के मद्देनजर लोनिवि, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सरकार का मानना है कि इस बार यात्रा में रिकार्ड पर्यटक व श्रद्धालु आएंगे।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर लंबा जाम लगने की स्थिति में प्रभावित तीर्थयात्रियों एवं बच्चों के लिए जलपान एवं दूध इत्यादि की व्यवस्था होगी। पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया था। उनके निर्देश पर व्यवस्था की जा रही है। भट्ट ने आशा व्यक्त की कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में आने वाले यात्रियों को बहुत अच्छी और व्यावहारिक व्यवस्था देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed