फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Pilgrims accident insurance will done this year

Chardham Yatra 2023: यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों का होगा दुर्घटना बीमा, मिलेगी फुट मसाज की सुविधा

Wed, 05 Apr 2023 09:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Apr 2023 09:18 PM IST
सार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तय समय से सारी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Pilgrims accident insurance will done this year
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से 10 करोड़ राशि का बीमा किया जाएगा। यदि किसी यात्री की दुर्घटना में मृत्यु होती है तो बीमा कवर के तहत परिजनों को आर्थिक मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों को चारधाम यात्रा की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय पर बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जो लोग गुमराह करते हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में खच्चरों के खानपान और विश्राम की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यात्रा मार्गों पर गरम पानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


Kedarnath Heli Service: आठ अप्रैल से IRCTC शुरू करेगा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, यहां कर सकेंगे अप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की प्रतिष्ठा का विषय है। इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा सीजन में चारधाम व यात्रा मार्गों पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के व्यापक प्रबंध होने चाहिए। वाहनों की नियमित चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध होते हैं, ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी व अन्य मशीनों आदि की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चेक पोस्ट स्थापित कर वाहनों की नियमित चेकिंग के साथ चालकों एवं ट्रैवल एजेंसी को यात्रा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

महाराज ने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत व अभिनंदन की संस्कृति को बढ़ाते हुए उनका अभिवादन जय गंगोत्री, जय यमुनोत्री, जय बदरी विशाल और जय केदार उद्बोधन से होना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर स्थित निजी होटल, ढाबों में भोजन एवं आवासीय सुविधा की निर्धारित रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए। उन्होंने धामों में फुटमसाज की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, वी. मुरुगेशन, सी.रविशंकर, अपर सचिव आनंद स्वरूप समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आपात स्थिति के लिए यमुनोत्री धाम में होनी चाहिए हेलीपैड की व्यवस्था

महाराज ने कहा कि यमुनोत्री धाम में यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ जाती है तो एयर एंबुलेंस की सुविधा के लिए हेलीपैड की सुविधा होनी चाहिए। यमुनोत्री धाम में वन विभाग के गेस्ट हाउस को तोड़कर वहां हेलीपैड बनाया जा सकता है।

केदारनाथ और यमुनोत्री में तैनात हो कार्डियोलॉजिस्ट

पर्यटन मंत्री ने कहा कि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में एक-एक कार्डियोलॉजिस्ट तैनात किया जाए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अवगत कराया कि एमबीबीएस डॉक्टरों को एम्स ऋषिकेश से कार्डियक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महाराज ने कहा कि प्रदेश में कार्डियोलॉजिस्ट न होने से केंद्र सरकार से भी विशेषज्ञ उपलब्ध कराने का आग्रह किया जाएगा।

15 अप्रैल तक दुरूस्त होंगी सड़कें

महाराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 अप्रैल तक बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की ठीक करें। इसके लिए अतिरिक्त मशीनें व श्रमिकों को काम पर लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बैठक में शहरी विकास, पशुपालन, पेयजल, आपदा विभाग से कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे। इस पर महाराज ने नाराजगी जताते हुए सचिव पर्यटन को अनुपस्थिति अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed