फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2023 number of devotees visiting reached close to 40 lakhs

Chardham Yatra 2023: मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पहुंचा दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा

Thu, 14 Sep 2023 04:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Sep 2023 04:12 PM IST
सार

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुले। चारधाम यात्रा शुरू होते ही बारिश और बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परीक्षा ली, लेकिन चुनौतियों के आगे श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 number of devotees visiting reached close to 40 lakhs
बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार करने वाला है। अब तक सबसे अधिक 12.65 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धाम में दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुले। चारधाम यात्रा शुरू होते ही बारिश और बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परीक्षा ली, लेकिन चुनौतियों के आगे श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हिंदी दिवस: कई विदेशी शब्दों की हिंदी भाषा में भरमार, अचार, कैंची सहित जानें वह विदेशी शब्द जो हमने अपनाए
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को बीच-बीच में यात्रा रोकनी पड़ी।वर्तमान में मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा फिर रफ्तार पकड़ ली है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चारधामों में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनेगा। पिछले साल 43 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का ब्योरा

धाम                       दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ                 12,65,979

बदरीनाथ                    12,32,496

गंगोत्री                       7,11,573

यमुनोत्री                    5,85,989

हेमकुंड साहिब          1,50,931



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed