{"_id":"64244945093d69c3f4061ff6","slug":"chardham-yatra-2023-nine-companies-will-run-kedarnath-heli-service-2023-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2023: नौ कंपनियों को सौंपा केदारनाथ हेली सेवा संचालन का जिम्मा, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2023: नौ कंपनियों को सौंपा केदारनाथ हेली सेवा संचालन का जिम्मा, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
Wed, 29 Mar 2023 07:56 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 29 Mar 2023 07:56 PM IST
सार
Kedarnath Heli Service Update: 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के साथ हेली सेवा का अनुबंध कर काम आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर।
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ कंपनियों को सौंपा गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर तीन साल तक हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। अब अप्रैल के पहले सप्ताह से आईआरसीटीसी से हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के साथ हेली सेवा का अनुबंध कर काम आवंटित कर दिया है। सरकार ने किराया बढ़ोतरी के लिए ऊपरी सीमा तय की थी। जिस कारण तीन साल के बाद भी हेली सेवा का किराया बढ़ाने में कंपनियों की मनमानी नहीं चली है।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: संभावित दुर्घटना वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश, ढिलाई पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के दोनों तरफ के किराये में 10 रुपये की कमी आई है। फाटा से हेली सेवा के किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालन का नौ कंपनियों को काम आवंटन करने के साथ ही तीन साल के लिए अनुबंध किया गया। जल्द ही हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट का ट्रायल चल रहा है।
इन कंपनियों के साथ हुआ अनुबंध
गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए ट्रांस भारत, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, कैस्ट्रल एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन कंपनी, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित होगी।
टिकट बुकिंग के लिए ये वेबसाइट
आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
हेली सेवा का रूट एक तरफा दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ 3870 7740
फाटा से केदारनाथ 2750 5500
सिरसी से केदारनाथ 2749 5498