{"_id":"645328aa91b55edff10b5936","slug":"chardham-yatra-2023-more-than-3-52-lakh-pilgrims-have-visited-chardham-till-now-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: मौसम की दुश्वारियों के बीच तीर्थयात्रियों में उत्साह, अब तक 3.52 लाख से अधिक कर चुके दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: मौसम की दुश्वारियों के बीच तीर्थयात्रियों में उत्साह, अब तक 3.52 लाख से अधिक कर चुके दर्शन
Thu, 04 May 2023 09:11 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 04 May 2023 09:11 AM IST
सार
Chardham Yatra 2023 Update: चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से प्रदेश में लगातार मौसम खराब है। केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ/केदारनाथ
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम के लिए पांच से 10 मई तक 1.25 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है। मौसम की दुश्वारियों के बावजूद यात्रियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। अब तक चारों धाम में 3.52 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Kedarnath Heli Service: हेली सेवा के लिए उत्साह, 38 मिनट में ही फुल हुई 10 मई तक के लिए टिकट बुकिंग
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से प्रदेश में लगातार मौसम खराब है। केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम को देखते हुए सरकार ने चार मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही यात्रियों को जगह-जगह रोका जा रहा है। लेकिन पांच से 10 मई तक केदारनाथ के लिए सबसे अधिक 1.25 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि बदरीनाथ में 99363, गंगोत्री में 57458, यमुनोत्री में 46973 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
अब तक चारधामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या
धाम दर्शन करने वाले यात्रीकेदारनाथ 122996
बदरीनाथ 4537
गंगोत्री 82708
यमुनोत्री 71846
मौसम खराब होने से चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा हो रही है। केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है, जो प्रशासन के लिए चुनौती है। कठिन परिस्थितियों में यात्रा सुचारू है। मौसम खराब होने पर केदारनाथ के लिए यात्रियों को रोकना पड़ रहा है।
-डॉ. एसएस संधु, मुख्य सचिव