फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: more than 19 lakh people have done online registration So far

Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों में उत्साह...अब तक 19 लाख से अधिक लोगों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 26 Apr 2023 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Apr 2023 09:59 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Registration Update: अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। वर्ष 2022 की बात करें तो करीब 46 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की है।
 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: more than 19 lakh people have done online registration So far
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। बीते 22 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। वर्ष 2022 की बात करें तो करीब 46 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की है।

विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए टोकन सिस्टम शुरू, एक घंटे में 1200 श्रद्धालु कर रहे दर्शन
विज्ञापन


कोविड में थोड़ी राहत मिलने के बाद वर्ष 2022 में यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। धामों में दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या की बाध्यता होने के बाद भी यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुुंड साहिब में 46 लाख 27 हजार 292 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इस बार शासन प्रशासन की ओर से यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है। जिसके चलते चारधाम जाने वाले तीर्थ यात्री अपने मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण कर चारधाम के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा प्रशासन अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम के लिए अभी तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कर दिया है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढोतरी हो रही है। ऐसी ही भीड़ रही तो इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड तोड़ेगी।

वर्ष 2022 में इतने श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

धाम -             श्रद्धालुओं की संख्या
यमुनोत्री -            485688
गंगोत्री -              624516
केदारनाथ -         1563275
बदरीनाथ -          1763549
हेमकुंड साहिब - 190364

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed