भूल जाएंगे विदेश घूमना, जब भारत में पहाड़ों की बीच करेंगे इस खूबसूरत जगह का दीदार घूमने के शौकीन हैं तो भारत की यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। इस जगह का दीदार कर आप विदेश को भी भूल जाएंगे। यह जगह है उत्तराखंड की टिहरी झील। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच यहां पानी पर बनाई गई हट्स में पहाड़ों के बीच रात गुजराना अनोखा अनुभव है। साहसिक खेलों के शौकीन झील में दिन में बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं और रात फ्लोटिंग हट्स में गुजार सकते हैं। यहां बोटिंग के अलावा जेटस्की, जेट अटैक, पैरासेलिंग, शिकारा बोट, बनाना राइड आदि संचालित की जा रही है। हट्स पूरी तरह इको फ्रेंडली और आरामदायक हैं। हट्स में गर्मी और सर्दी का अहसास बिल्कुल नहीं होता है। हट्स में ठहरने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ देशी-विदेशी व्यंजन भी परोसे जाते हैं। कोटी कॉलोनी में आठ लॉग हट्स और थ्री स्टार टिहरी लेक रिजॉर्ट भी बनाया गया है। टिहरी झील आप ऋषिकेश और मसूरी से सड़क मार्ग से आसानी से जा सकते हैं। .