फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Kedarnath Yatra Speed started slowing down with rain 2500 horse-mules returned

Chardham Yatra: बरसात के साथ धीमी पड़ने लगी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, लौटे 2500 घोड़ा-खच्चर

Fri, 23 Jun 2023 11:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Jun 2023 11:03 PM IST
सार

25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में पहले 5000 घोड़ा-खच्चरों के संचालन की अनुमति दी गई। इसके बाद प्रशासन द्वारा रोस्टर के हिसाब से पुन: घोड़ा-खच्चरों की संख्या बढ़ाई गई। इसके बाद यात्रियों के लिए घोड़ा-खच्चरों की संख्या बढ़कर 6000 की गई।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023  Kedarnath Yatra Speed started slowing down with rain 2500 horse-mules returned
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा की रफ्तार अब धीमी होने लगी है। यात्रा से अभी तक 2500 घोड़ा-खच्चर भी वापस लौट गए हैं। जबकि 4200 घोड़ा-खच्चरों का संचालन हो रहा है। कपाट खुलने के बाद से अभी तक घोड़ा-खच्चर से 3 लाख 16 हजार 450 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं। साथ ही यात्रा में अभी तक 90 घोड़ा-खच्चरों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन


Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग के नाम पर देशभर के लोगों को ठगने वाले बिहार के दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन


25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में पहले 5000 घोड़ा-खच्चरों के संचालन की अनुमति दी गई। इसके बाद प्रशासन द्वारा रोस्टर के हिसाब से पुन: घोड़ा-खच्चरों की संख्या बढ़ाई गई। इसके बाद यात्रियों के लिए घोड़ा-खच्चरों की संख्या बढ़कर 6000 की गई। इस बार घोड़ा-खच्चरों के सफल संचालन, पशुओं की नियमित देखभाल, पशुओं को गर्भ पानी को लेकर गौरीकुंड से केदारनाथ तक पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही घायल व बीमार जानवरों के इलाज के लिए पशुपालन विभाग द्वारा पहली बार चार अस्थायी अस्पताल भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां पर सात पशु चिकित्सक तैनात हैं। यही कारण है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार जानवरों की मौत का आंकड़ा भी कम है। अभी तक 90 घोड़ा-खच्चरों की मौत हुई है। दूसरी तरफ अब, केदारघाटी से लेकर केदारनाथ में हो रही बारिश के चलते पैदल मार्ग पर फिसलन बढ़ने के कारण 2500 घोड़ा-खच्चर संचालक अपने जानवरों के साथ वापस लौट चुके हैं।

आने वाले दिनों में और पशु संचालकों के भी यात्रा से लौटने की उम्मीद है। केदारनाथ यात्रा प्रीपेड काउंटर संचालन कर रही जी-मैक्स कंपनी के प्रभारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि अभी तक घोड़ा-खच्चरों से 3 लाख 16 हजार 450 यात्री धाम पहुंच चुके हैं। इधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि घोड़ा-खच्चरों की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed