फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Kedarnath Heli Service ticket will be fully refunded on cancellation

Kedarnath Heli Service: टिकट कैंसिल होने पर पूरा किराया होगा वापस, पढ़ें नई नीति में और क्या हुए प्रावधान

Mon, 03 Apr 2023 05:18 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Apr 2023 05:18 AM IST
विज्ञापन
सार
Kedarnath Heli Service Update:  24 अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा शुरू हो जाएगी। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी।
loader
Chardham Yatra 2023 Kedarnath Heli Service ticket will be fully refunded on cancellation
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट रद्द करने और किराया वापस करने की नीति तैयार कर ली है। खराब मौसम, तकनीकी कारण या सरकार के आदेश पर हेली सेवा की उड़ान रद्द होती है तो यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा।



Kedarnath Heli Service: छह अप्रैल से शुरू हो सकती है टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, पढ़ें किराया और नियम


इसके अलावा पांच दिन पहले टिकट बुकिंग रद्द करने पर किराये की 75 प्रतिशत राशि यात्री को वापस लौटाई जाएगी। 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 24 अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा शुरू हो जाएगी। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी।

ये किया गया है प्रावधान

यूकाडा के सीईओ सी रवि शंकर ने बताया कि नीति के अनुसार, यदि कोई यात्री हेली सेवा के स्लॉट टाइम से एक घंटे पहले हेलीपैड पर नहीं पहुंचता है, तो माना जाना जाएगा कि यात्री नहीं पहुंचा है। ऐसे में यात्री को किराया वापस नहीं होगा। इसके अलावा 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं होगा।

तय समय से पहले 24 घंटे से 48 घंटे के बीच टिकट रद्द करने पर 25 प्रतिशत, 48 घंटे से पांच दिन में 50 प्रतिशत और पांच दिन से पहले टिकट रद्द करने पर 75 प्रतिशत किराया वापस किया जाएगा। हेली सेवा रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को पूरा किया वापस किया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को बोर्डिंग पास हेलीपैड पर कंपनी के काउंटर पर जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed