फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Kandi-Dandi rates fixed for Kedarnath Yatra fare according to weight Uttarakhand news

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ के लिए कंडी-डंडी की दरें तय, वजन के हिसाब से लिया जाएगा किराया, पढ़ें ये अपडेट

Fri, 28 Apr 2023 10:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Apr 2023 10:59 AM IST
सार

Chardham yatra 2023: गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए डंडी-कंडी से 90 किलो वजन तक 8000 रुपये व वापसी का 7400 रुपये किराया है। जबकि 75 किलो वजन में एक ही दिन में गौरीकुंड से केदारनाथ व फिर वापस गौरीकुंड के लिए 10400 रुपये किराया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Kandi-Dandi rates fixed for Kedarnath Yatra fare according to weight Uttarakhand news
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के लिए जिला पंचायत ने कंडी-डंडी की दरें तय कर दी हैं। इस बार कंडी-डंडी संचालकों के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाए गए हैं। साथ ही पंजीकरण कर लाइसेंस निर्गत किए गए हैं। भगवान केदारनाथ की पैदल यात्रा में कंडी-डंडी की अहम भूमिका होती है। 16 किमी पैदल मार्ग से पूरे यात्राकाल में हजारों यात्री कंडी-डंडी से धाम पहुंचते हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष की यात्रा के लिए जिला पंचायत ने कंडी-डंडी की नईं दरें तय कर दी हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए डंडी-कंडी से 90 किलो वजन तक 8000 रुपये व वापसी का 7400 रुपये किराया है। जबकि 75 किलो वजन में एक ही दिन में गौरीकुंड से केदारनाथ व फिर वापस गौरीकुंड के लिए 10400 रुपये किराया है।
विज्ञापन


लाइसेंस नहीं होने पर होगी कार्रवाई
90 किलो ग्राम तक के लिए 11400 और 90 किलो से अधिक वजन के लिए 13100 रुपये किराया तय किया गया है। इसके अलावा कंडी से यात्रा करने पर गौरीकुंड से केदारनाथ व उसी दिन वापसी पर 25 किलो वजन के 4900 रुपये, 50 किलो वजन के 8800 रुपये तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: हत्या के अगले दिन थाने में क्या कर रहे थे आरोपी-गवाह, पुलिस कार्रवाई पर फिर उठे ये सवाल

जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह रावत ने बताया कि डंडी, कंडी श्रमिकों के लिए यात्रा मार्ग पर संचालन के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। बिना लाइसेंस व पंजीकरण के यात्रा मार्ग पर अगर कंडी-डंडी का संचालन पाया गया तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed