Chardham Yatra: हेली हादसे के बाद डीजीसीए सख्त, केस्ट्रल एविएशन का केदारनाथ हेली सेवा संचालन स्थगित
केस्ट्रल कंपनी ने सिरसी और फाटा हेलिपैड से हेली सेवा संचालन करना था, लेकिन हेली सेवा संचालन से पहले ही केदारनाथ हेलिपैड पर हादसा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेली हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने केस्ट्रल एविएशन का केदारनाथ हेली सेवा संचालन स्थगित कर दिया है। कंपनी की ओर से फाटा और सिरसी हेलिपैड से कंपनी को हेली संचालन करना था।
23 अप्रैल को केदारनाथ हेलिपैड पर निरीक्षण के लिए गए यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की केस्ट्रल कंपनी के हेलिकॉप्टर के पीछे टेल रोटर पंखे से कट कर मौत हो गई थी। हादसे के दौरान डीजीसीए की टीम भी केदारनाथ में ही मौजूद थी। डीजीसीए ने इस पर कार्रवाई करते हुए केस्ट्रल कंपनी के माध्यम से की जानी वाली हेली सेवा का संचालन स्थगित किया है।
Chardham Yatra: केदारनाथ में भारी बर्फबारी, प्रशासन ने रोकी यात्रा, सोनप्रयाग में रोके गए चार हजार तीर्थयात्री
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से नौ कंपनियों को हेली सेवा का काम दिया है। इसमें केस्ट्रल कंपनी ने सिरसी और फाटा हेलिपैड से हेली सेवा संचालन करना था, लेकिन हेली सेवा संचालन से पहले ही केदारनाथ हेलिपैड पर हादसा हो गया।
यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि डीजीसीए की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक केस्ट्रल कंपनी की हेली सेवा को स्थगित कर दिया गया है।
2017 में बदरीनाथ में हुआ था हादसा
केस्ट्रल कंपनी का हेलिकॉप्टर 2017 में बदरीनाथ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
दूसरी कंपनियों के हेलिकॉप्टर से भेजे जा रहे यात्री
केस्ट्रल कंपनी की हेली सेवा स्थगित होने के कारण जिन यात्रियों ने टिकट बुक किए थे उन्हें अन्य कंपनियों के हेलिकॉप्टर से केदारनाथ भेजा जा रहा है। वर्तमान में आठ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जा रही है। सात मई तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है।