फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: CM Pushkar singh Dhami said Uttarakhand is ready for yatra

Chardham Yatra 2023: सीएम धामी बोले-यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार, तीर्थयात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Wed, 12 Apr 2023 10:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Apr 2023 10:35 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Update: मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार है। देश दुनिया से आने वाले श्रद्वालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: CM Pushkar singh Dhami said Uttarakhand is ready for yatra
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। मैं स्वयं लगातार व्यवस्थाओं व तैयारियों की समीक्षा कर रहा हूं।

विज्ञापन


Chardham Yatra: 12.27 लाख से ज्यादा पंजीकरण हुए, केदारनाथ में स्वर्गारोहिणी व ध्यान गुफा की बुकिंग जून तक फुल
विज्ञापन


बुधवार को सर्वे आफ इंडिया हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार है। देश दुनिया से आने वाले श्रद्वालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चार बैठकें हो चुकी हैं। सीएम ने कहा कि बीते दिनों औली में मैराथन के आयोजन से चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों में यह संदेश गया कि यात्रा के लिए जोशीमठ भी तैयार है।

पहली बार घोड़े खच्चरों के लिए गौरीकुंड में बनाए शेड

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े खच्चरों के लिए पहली बार गौरीकुंड में शेड बनाए गए। जहां पर दो हजार घोड़े खच्चरों की व्यवस्था की गई है। अब तक यात्रा के लिए 3800 घोड़े खच्चरों का पंजीकरण किया गया। बीमार पशुओं का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 10 पशु चिकित्साधिकारियों को तैनात किया गया। इसके लिए 18 स्थानों पर पानी की व्यवस्था की गई। यात्रा मार्ग पर पशु क्रूरता करने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed