फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, Record of last two years broken in two weeks

Chardham Yatra 2022 : तीर्थयात्रियों का उमड़ा ऐसा सैलाब, दो सप्ताह में टूटा पिछले दो साल का रिकॉर्ड

Mon, 16 May 2022 08:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 May 2022 08:18 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। उस समय चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही थी। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण प्रसार चरम पर था। वहीं 2021 में कपाट खुलने से पहले कोरोना की दूसरी लहर से यात्रा बाधित रही।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Record of last two years broken in two weeks
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में इस बार उमड़ रही भीड़ से तीर्थयात्रियों का दो साल का रिकॉर्ड टूट गया है। कोविड महामारी के कारण प्रभावित रही चारधाम यात्रा में जितने यात्री दो साल में आए। उतने ही यात्री इस बार दो सप्ताह के भीतर चारधाम पहुंच गए हैं। सरकार व पर्यटन विभाग को भी चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने की उम्मीद हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। उस समय चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही थी। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण प्रसार चरम पर था। इससे यात्रा को बंदिशों के साथ संचालित किया गया। लेकिन कोरोना के डर से दूसरे राज्यों से तीर्थयात्री नहीं आए पाए। वहीं 2021 में कपाट खुलने से पहले कोरोना की दूसरी लहर से यात्रा बाधित रही।
विज्ञापन


चारधामों में संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यवस्था न होने के कारण हाईकोर्ट ने यात्रा संचालन पर रोक लगाई थी। बाद में सरकार के प्रार्थना याचिका पर हाईकोर्ट ने यात्रा संचालन की अनुमति दी। पिछले साल सितंबर माह में चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। कोरोना काल से पहले 2019 में चारधामों में 33 लाख से अधिक तीर्थयात्री आए। जबकि कोरोना महामारी में 2020 में 3.33 लाख यात्री पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...श्रीनगर में इस शादी की चर्चा: मुस्लिम के घर से विदा हुई हिंदू बेटी की डोली, ऐसी निकली बरात जिसे कोई नहीं भूल पाएगा
 

2021 में चारधामों में पांच लाख से अधिक तीर्थयात्री ने कोरोना महामारी के बीच दर्शन के लिए पहुंचे। कोरोना संक्रमण थमने के बाद इस बार कपाट खुलने ही यात्रा पूरी क्षमता के साथ शुरू हुई। जिससे दो सप्ताह के भीतर ही चारधामों में पांच लाख से तीर्थ यात्री पहुंच गए हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। इस बार यात्रा में रिकॉर्ड यात्री दर्शन के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed