{"_id":"62bbf1c1a04f075d974e520f","slug":"chardham-yatra-2022-more-than-24-lakh-devotees-visited-chardham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2022: तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी, अब तक 24 लाख से अधिक कर चुके चारधाम के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2022: तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी, अब तक 24 लाख से अधिक कर चुके चारधाम के दर्शन
Wed, 29 Jun 2022 12:56 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:56 PM IST
सार
बारिश की वजह से सोमवार को बदरीनाथ मार्ग पर लामबगड़ व कुछ जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से आंशिक रूप से यातायात प्रभावित हुआ। प्रदेश में आज मानसून ने भी दस्तक दे दी है, लेकिन फिर भी तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। हालांकि पहले के मुकाबले चारधाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या कुछ घटी है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में चारों धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक 24 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को भी चारों धाम में तीर्थयात्रियों के भीड़ का सिलसिला जारी रहा। बदरी-केदार मंदिर समिति के मुताबिक, मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 4519 श्रद्धालु पहुंचे। केदारनाथ धाम में 4374, गंगोत्री में 2708 और यमुनोत्री में 1728 श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...जरूरी बात: फ्यूज चार घंटे में ठीक न किया तो उपभोक्ता को मिलेगा मुआवजा, उपकरण फूंकने पर ये नियम होगा लागू
विज्ञापन
शाम तक चारों धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या 24,57,597 पहुंच गई। वहीं, हेमकुंड साहिब में अब तक 1,58,254 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बारिश की वजह से सोमवार को बदरीनाथ मार्ग पर लामबगड़ व कुछ जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से आंशिक रूप से यातायात प्रभावित हुआ लेकिन मंगलवार को खबर लिखे जाने तक यातायात सुचारु था। पर्यटन विभाग की ओर से निशुल्क ऑनलाइन या फिजिकल काउंटरों से फोटो मेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन