फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2022, Kedarnath heli service 3500 tickets booked in two days

चारधाम यात्रा 2022 : दो दिन में केदारनाथ हेली सेवा के 3500 टिकट बुक, पढ़िए कब तक करा सकते हैं बुकिंग

Fri, 08 Apr 2022 09:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Apr 2022 09:42 AM IST
सार

कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद इस साल चारधाम यात्रा को बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारियां की गई हैं। हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Chardham yatra 2022, Kedarnath heli service 3500 tickets booked in two days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग तेज हो गई है। दो दिन के भीतर ही करीब 3500 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। केदारनाथ यात्रा के लिए फिलहाल छह मई से 20 मई के बीच के लिए हेली सेवा का टिकट बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा संचालित की जाती है। कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद इस साल चारधाम यात्रा को बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारियां की गई हैं। हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


पहले दिन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएनवीएन) की वेबसाइट खुलते ही दो घंटे भीतर 2140 टिकटों की बुकिंग हो गई। हेली सेवा के लिए श्रद्धालुओं के इस रुझान से ही साफ हो गया है कि इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कंपनियां दे रही सेवाएं

सिरसी, फाटा, गुप्त काशी से नौ एविएशन कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट और आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन और पिनाक्ल एयर तथा सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली और केट्रल एविएशन की ओर से सेवाएं दी जा रही हैं।

 

गुप्तकाशी से केदारनाथ 7750 रुपये किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ 7750 रुपये, फाटा से 4720 रुपये और सिरसी से केदारनाथ 4680 रुपये किराया है। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्री जीएमवीएन की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर हेली सेवा की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें...मन में कसक और कश्मकश में पूर्व सीएम: पता नहीं कांग्रेस मुझे अपने साथ कितने दिन रखेगी, जानिए ऐसा क्यों बोले हरीश रावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed